केंद्र ने नागालैंड में छह महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा, कहा- राज्य की स्थिति खतरनाक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर नागालैंड में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम 1958 (अफस्पा) को आज से छह महीने के लिए और बढ़ा दिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि नागालैंड ऐसी अशांत और खतरनाक स्थिति में है कि वहां नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का प्रयोग करना ज़रूरी है।