केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को 15-18 साल के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण और फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स व 60+ उम्र के को-मॉर्बिडिटी वाले नागरिकों के प्रीकॉशनरी डोज़ के लिए दिशानिर्देश जारी किए। इसमें बताया गया कि अपॉइंटमेंट CoWIN प्लैटफॉर्म के माध्यम से या ऑन-साइट होगी। 15-17 साल की आयु के बच्चों के लिए केवल कोवैक्सीन ही उपलब्ध होगी।