सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा है कि केंद्र ने 'बढ़ा-चढ़ाकर वन रैंक वन पेंशन की आकर्षक तस्वीर पेश की जबकि पेंशनभोगियों को इतना लाभ मिला नहीं जितना दिखाया गया'। बकौल कोर्ट, "याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि सरकार के कथन और अंत में जो नीति बनी उसमें विसंगति है।" बैंच ने पूछा कि क्या यह अनुच्छेद-14 का उल्लंघन है?