रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने भारत माला 2ए योजना के अंतर्गत बिहार से होकर गुज़रने वाले 2 हाई स्पीड सुपर कॉरिडोर को मंज़ूरी दी है। इसके तहत रक्सौल-हल्दिया कॉरिडोर का करीब 367 किलोमीटर लंबा मार्ग पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी आदि से होकर गुज़रेगा। वहीं, गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर का 416 किमी लंबा हिस्सा मधुबनी, सुपौल, अररिया आदि ज़िलों से होकर गुज़रेगा।