केंद्र ने भारत-विरोधी सीरीज़ के चलते पाकिस्तान के ओटीटी प्लैटफॉर्म Vidly TV पर लगाया प्रतिबंध
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने बताया है कि सरकार ने पाकिस्तान के ओटीटी प्लैटफॉर्म Vidly TV, 2 मोबाइल ऐप, 4 सोशल मीडिया अकाउंट और 1 वेबसाइट पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश एक वेब सीरीज़ को लेकर जारी किया गया जो राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता के लिए हानिकारक थी।