केंद्र ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को ओमीक्रॉन के खिलाफ क्या कदम उठाने को कहा है?

केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए कई सुझाव दिए हैं। इसमें 10% से अधिक पॉज़िटिविटी रेट वाले ज़िलों में प्रतिबंध लगाने की सलाह दी गई है। केंद्र ने राज्यों को कंटेनमेंट, टेस्ट, ट्रैक, निगरानी, क्लिनिकल मैनेजमेंट, वैक्सीनेशन, कम्युनिटी एंगेजमेंट और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार पर ज़ोर देने को कहा है।