केंद्र सरकार ने उसके नाम से आ रहे लॉटरी संबंधित संदिग्ध मेसेज, ईमेल व कॉल को लेकर चेतावनी दी है। सरकार ने कहा, "ऐसे फर्ज़ी लॉटरी संबंधित मेसेज, कॉल और ईमेल से सावधान रहें...ये ठगों द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी के प्रयास होते हैं।" सरकार के मुताबिक, "अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल आदि साझा न करें...स्पैम मेल को तुरंत डिलीट कर दें।"