केंद्र ने शेयर की मेघालय में नदी की तस्वीर, कहा- लग रहा है कि नाव हवा में है

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने मेघालय में उमंगोट नदी की तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया है, "दुनिया की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक...यह भारत में है। उमंगोट नदी, मेघालय में शिलॉन्ग से 100 किलोमीटर दूर स्थित है।" मंत्रालय ने लिखा, "पानी इतना साफ व पारदर्शी है...लग रहा है कि नाव हवा में है...काश! हमारी सभी नदियां इतनी स्वच्छ होतीं।"