केंद्र ने स्वास्थ्य सुविधाएं मज़बूत करने के लिए 19 राज्यों को जारी किए ₹8,453.92 करोड़

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने स्वास्थ्य सुविधाएं मज़बूत बनाने के लिए 19 राज्यों के स्थानीय निकायों को ₹8,453.92 करोड़ जारी किए हैं। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर यह अनुदान जारी किया गया है। केंद्र द्वारा जारी राज्यवार ब्योरे के अनुसार, बिहार के स्थानीय निकायों को सर्वाधिक ₹1,116.30 करोड़ जारी किए गए हैं।