केंद्र सरकार एकसाथ अपने 8,000 कर्मचारियों का करेगी प्रमोशन; आरक्षण का भी मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने सीएसएस, सीएसएसएस और सीएससीएस कैडर के अपने 8,089 कर्मचारियों के एकसाथ प्रमोशन के लिए एक आदेश जारी किया है। प्रमोशन में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के सदस्यों को आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "सरकारी कर्मचारियों को उचित प्रमोशन के बगैर सेवा से रिटायर होते देखना निराशाजनक था।"