केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष में करेगी 5-6 कंपनियों का निजीकरणः 'दीपम' सचिव

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2021-22 में 5-6 कंपनियों का निजीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार दिसंबर-जनवरी तक भारत पेट्रोलियम, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और पवन हंस के लिए बोलियां मंगाएगी। बकौल पांडेय, मार्च तक शेयर बाज़ार में एलआईसी को सूचीबद्ध कराने की योजना है।