केंद्र सरकार जनता की 'चिंता' छोड़, लोगों को 'चीता' दिखा ताली बटोरना चाह रही है: तेजस्वी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है, "केंद्र सरकार जनता की 'चिंता' छोड़, युवाओं की नौकरी की 'चिता' जला, लोगों को 'चीता' दिखा ताली बटोरना चाह रही है।" उन्होंने कहा, "आप (पीएम मोदी) चीता बुलाकर...इवेंट मैनेजमेंट करके...चेहरा चमका...रहे हैं।" दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17-सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8-चीतों को एमपी के नैशनल पार्क में छोड़ा था।