केंद्र सरकार ने त्योहारों के आगामी सीज़न के लिए जारी कीं गाइडलाइन्स
केंद्र सरकार ने त्योहारों के आगामी सीज़न को लेकर गाइडलाइन्स जारी की हैं। बकौल सरकार, "कंटेनमेंट ज़ोन के तौर पर चिन्हित किए गए क्षेत्रों और 5% से अधिक साप्ताहिक कोविड-19 पॉज़िटिविटी रेट वाले ज़िलों में बड़े पैमाने पर भीड़ जमा नहीं होनी चाहिए...5% या उससे कम पॉज़िटिविटी रेट वाले ज़िलों में पूर्व अनुमति के बाद लोग एकत्रित हो सकते हैं।"