केंद्र सरकार ने प्याज़ के निर्यात पर अगले आदेश तक बढ़ाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने प्याज़ के निर्यात पर प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 22 मार्च को एक अधिसूचना में कहा, "प्याज़ के निर्यात पर 31 मार्च 2024 तक लगाए गए प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।" केंद्र सरकार ने 8 दिसंबर 2023 को प्याज़ के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था।

Load More