केंद्र सरकार ने रियायती दरों पर बेचे जाने वाले टमाटर की कीमत घटाकर की ₹70/किलो
केंद्र सरकार ने रियायती दरों पर बेचे जा रहे टमाटर की कीमत गुरुवार से ₹80/किलो से घटाकर ₹70/किलो कर दी। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते शुक्रवार से रियायती दरों पर टमाटर बेचना शुरू किया था। गौरतलब है कि सरकार ने टमाटरों को शुरुआत में ₹90/किलो पर बेचना शुरू किया था और रविवार से इसकी कीमत घटाकर ₹80/किलो कर दी थी।