केंद्र सरकार ने 1951 से 2021 के बीच दूध उत्पादन में हुई बढ़ोतरी के आंकड़े शेयर किए हैं। सरकार के मुताबिक, 1950-51 में देश में दूध उत्पादन 1.7 करोड़ टन था जो 2020-21 तक बढ़कर 20.99 करोड़ टन हो गया। बकौल सरकार, भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है और वैश्विक दूध उत्पादन में इसकी 21% हिस्सेदारी है।