केंद्र सरकार ने बुधवार को ‘प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइज़िंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना को मंज़ूरी दे दी जिसके तहत देश के 14,500 स्कूलों को विकसित किया जाएगा। योजना वर्ष 2022-2027 तक पांच वर्षों की अवधि में लागू की जाएगी जिस पर ₹27,360 करोड़ का खर्च आएगा जिसमें से केंद्र सरकार का हिस्सा ₹18,128 करोड़ का होगा।