केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निलंबित की जाती है। गौरतलब है कि भारत में सोमवार को 107 दिनों में कोविड-19 मामलों की सर्वाधिक एकदिनी वृद्धि (33,750) दर्ज की गई।