केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरती कांग्रेस: ईडी की रेड पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल
कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं से जुड़े कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी केंद्रीय एजेंसियों से डरती नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि वे भारत के कानून के अनुसार लड़ेंगे।