inshorts

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने के दावे वाले पत्र को सरकार ने बताया फर्ज़ी

केंद्र सरकार के पीआईबी ने सोशल मीडिया पर वायरल उस पत्र को फर्ज़ी बताया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4% बढ़ा दिया है। पत्र में कहा गया था कि बीते 1 जुलाई से नया डीए प्रभावी होगा। पत्र पर पीआईबी ने कहा, "वित्त मंत्रालय ने...यह पत्र जारी नहीं किया है।"