केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को जी20 सचिवालय स्थापित करने की मंज़ूरी दे दी। बकौल सरकार, ‘‘यह जी20 की भारत की आगामी अध्यक्षता को लेकर नीतिगत फैसलों और व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए जवाबदेह होगा।’’ गौरतलब है, भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा। वहीं, भारत अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।