केंद्रीय कैबिनेट ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की औपचारिकताएं पूरी कीं: मंत्री अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और संसद सत्र में बाकी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। केंद्र ने 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए अपने एजेंडे में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को सूचीबद्ध किया है।