केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के अपने 3 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में एक नए परिसर का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अमित शाह ने आईआईटी जम्मू के स्थायी परिसर के फेज़ 1-ए व 1-बी और एक बहु-विषयक अनुसंधान केंद्र सप्तर्षि का उद्घाटन किया है।