केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने शेयर किया बंदर को पानी पिलाते युवक का वीडियो

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने एक बंदर को बोतल से हथेली के ज़रिए पानी पिलाते एक युवक का वीडियो ट्वीट किया है। मंत्रालय ने लिखा, "जल है तो जीवन है!...प्यास सबको लगती है...गला सबका सूखता है...हर प्यासे को पानी पिलाएं।" आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने वीडियो पर दो दिल वाले इमोजी व ताली बजाने वाले इमोजी से प्रतिक्रिया दी है।