केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने शेयर किया 1982 में बनी 'पहली स्मार्टवॉच' का वीडियो
केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने '1982 में बनाई गई पहली स्मार्टवॉच' टाइटल वाला एक वीडियो 'X' पर शेयर किया है। एक टीवी शो के इस वीडियो में सीको यूसी-2000 वॉच दिख रही है जो एक छोटे डेटा स्टोरेज डिवाइस की तरह काम करती थी। टीवी शो में प्रज़ेंटर 'क्या यह टेक्नोलॉजी उद्देश्य की तलाश में है' कहते दिखे।