केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा शनिवार को पुलिस के सामने पेश हुए। इससे पहले, नोटिस के बावजूद आशीष शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद उन्हें दूसरा नोटिस भेजा गया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी यूपी सरकार के कदमों पर 'असंतुष्टि' जताई थी।