सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई (महाराष्ट्र) के जुहू स्थित बंगले में अवैध निर्माण को तोड़ने के बॉम्बे होईकोर्ट के आदेश को रोकने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने राणे से अवैध निर्माण को खुद 3-महीने में हटाने का आदेश दिया। इससे पहले हाईकोर्ट ने 2-हफ्ते में ढांचा गिराने का आदेश दिया था।