inshorts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 'सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0' की शुरुआत की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को बच्चों और गर्भवती माताओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए 'सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0' का शुभारंभ किया। इस मौके पर मिशन इंद्रधनुष पोर्टल भी लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा, "इससे वैक्सीनेशन कवरेज को और अधिक रफ्तार मिलेगी।" बकौल मांडविया, अबतक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 170 करोड़ डोज़ दी जा चुकी हैं।