के.एल. राहुल और डीन एल्गर के बीच हुई कहासुनी, वायरल हुआ वीडियो

जोहानसबर्ग टेस्ट के दौरान भारत के कार्यवाहक कप्तान के.एल. राहुल और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर के बीच कहासुनी होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना राहुल के दूसरी पारी में आउट होने के बाद हुई। कहासुनी के बाद राहुल पैविलियन वापस जाते समय अपना सिर हिलाते हुए नज़र आए।