के.एल. राहुल के चोटिल होने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए संशोधित भारतीय टीम का हुआ एलान

बीसीसीआई ने के.एल. राहुल के चोटिल होने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए संशोधित टीम का एलान कर दिया है। टीम में के.एल. राहुल की जगह इशान किशन को शामिल किया गया जबकि ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को बतौर स्टैंडबाय प्लेयर्स चुना गया है। चोटिल जयदेव उनादकट पर बाद में फैसला लिया जाएगा।