लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के.एल. राहुल ने शनिवार को अपने 100वें आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 57 गेंदों पर शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 9-चौके व 5-छक्के लगाए और यह आईपीएल में उनका तीसरा शतक है। राहुल, विराट कोहली और संजू सैमसन के बाद आईपीएल में कम-से-कम तीन शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।