केएल राहुल ने आईपीएल 2024 से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2024 से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए हैं। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। गौरतलब है, आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में एलएसजी 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

Load More