के.एल. राहुल ने किया आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन, लगा मैच फीस का 20% जुर्माना

आईपीएल 2022 के मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के.एल. राहुल पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगा है। आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राहुल ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 की गलती मानी और सज़ा स्वीकार की।