केके पाठक ने बिहार के 20 शिक्षकों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, रोका वेतन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने विभाग के खिलाफ मुज़फ्फरपुर में प्रदर्शन करने वाले 20 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है। दरअसल, मुज़फ्फरपुर के एक सरकारी स्कूल में डीईओ व हेडमास्टर के बीच झड़प के बाद शिक्षकों ने गुलदस्ता व लाठी लेकर प्रदर्शन किया था।