केकेआर की जीत के बाद रिंकू सिंह की बहन ने दी भाई को वीडियो कॉल पर बधाई
आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर की जीत के बाद रिंकू सिंह को उनकी बहन नेहा ने वीडियो कॉल कर बधाई दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो कॉल में रिंकू की बहन भाई से कह रही हैं, "बधाई हो...मज़ा आ गया, जीत गए।" दरअसल, केकेआर ने 10 साल बाद आईपीएल खिताब जीता है।