केकेआर के आईपीएल 2024 जीतने पर पिता शाहरुख से गले मिलते हुए भावुक हुईं सुहाना खान
केकेआर द्वारा रविवार को आईपीएल-2024 का खिताब जीते जाने के बाद केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान से गले मिलते हुए उनकी बेटी सुहाना खान भावुक हो गईं। पिता-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें शाहरुख के बेटे अबराम भी उनसे गले मिलते दिखे रहे हैं। केकेआर ने फाइनल में एसआरएच को 8-विकेट से हराया।