केकेआर के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगी एसआरएच, केकेआर ने रहाणे को किया ड्रॉप

एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन ने शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। केकेआर ने अपने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव करते हुए अजिंक्य रहाणे, रसिख सलाम और सैम बिलिंग्स की जगह ऐरन फिंच, अमन खान और शेल्डन जैक्सन को शामिल किया है। रहाणे 5 पारियों में 80 रन बनाने के बाद ड्रॉप हुए।