केकेआर के खिलाफ हार के बाद इंटरव्यू में रोहित ने झल्लाहट में कहा 'आवाज़ बढ़ाओ यार'
केकेआर के खिलाफ हार के बाद पोस्ट-मैच प्रेज़ेंटेशन के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन के सवाल पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का झल्लाहट में 'आवाज़ बढ़ाओ यार उसका थोड़ा' कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, मैच प्रेज़ेंटेशन के दौरान रोहित ने बाद में कहा, "आखिरी कुछ ओवरों में जो हुआ उसे पचाना मुश्किल होगा।"