केकेआर के मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में सिगरेट पीते दिखे शाहरुख खान, वीडियो हुआ वायरल

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह-मालिक व अभिनेता शाहरुख खान शनिवार को आईपीएल 2024 में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच के दौरान ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में सिगरेट पीते दिखे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आईपीएल 2024 के नियमों के मुताबिक, स्टेडियम के अंदर धूम्रपान करना वर्जित है।

Load More