राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को केकेआर को 7 रनों से हरा दिया और इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स ने जॉस बटलर के 103 रनों की पारी की बदौलत 217/5 का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 19.4 ओवर में 210 रन पर ऑल-आउट हो गई।