केकेआर ने आरसीबी को 92 रनों पर ऑल-आउट कर 10 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
आईपीएल 2021 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 9-विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। इससे पहले केकेआर ने आरसीबी को 19-ओवर में 92-रन पर ऑल-आउट कर दिया जो आईपीएल 2021 में अब तक का सबसे कम स्कोर है। वहीं, केकेआर ने 10-ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।