कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मंगलवार को शारजाह में 18.2 ओवर में 128-रन का लक्ष्य हासिल करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 3-विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की यह तीसरी हार है और वह 11-मैच में 16-अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। केकेआर 11-मैच में 10-अंक के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।