केकेआर में 7 वर्षों तक रहने के दौरान शाहरुख ने कभी क्रिकेट पर बात नहीं की: गंभीर
केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि केकेआर में 7 वर्षों तक कप्तान रहने के दौरान कंपनी के सह-मालिक शाहरुख खान ने कभी भी उनसे क्रिकेट पर बात नहीं की। उन्होंने कहा, "हमारी क्रिकेट पर 70 सेकेंड भी बात नहीं हुई।" उन्होंने कहा, "जितने भी टीम मालिकों के साथ काम किया, शाहरुख बेस्ट हैं।"