दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर सोमवार को गुजरात के दलित सफाईकर्मी हर्ष सोलंकी और उनके परिवार के साथ खाना खाया। तस्वीरें ट्वीट कर केजरीवाल ने लिखा, "गुजरात...से आए हर्ष के परिवार का...अपने घर पर...आदर-सत्कार करने का...सौभाग्य प्राप्त...हुआ।" वहीं, हर्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा, "ऐसा लग रहा है...खुली आंखों से सपना देख रहा...हूं।"