केदारनाथ धाम के बाहर लगा 'मंदिर में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सख्त मना है' वाला बोर्ड

केदारनाथ धाम (उत्तराखंड) के बाहर 'मंदिर के अंदर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सख्त तौर पर मना है' वाला बोर्ड लगाया गया है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, बीते दिनों कुछ तीर्थयात्रियों ने मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो व रील बनाए थे और तस्वीरें ली थीं। मंदिर में शिवलिंग पर नोट बरसाती महिला का भी वीडियो सामने आया था।