inshorts

केदारनाथ धाम में हुक्का पी रहे 2 युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा- की गई कार्रवाई

श्री केदारनाथ धाम में हुक्का पीते 2 युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया, "दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ऐक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।" बकौल पुलिस, "कृपया धार्मिक स्थल पर सदाचरण का व्यवहार करें...ऐसा करने वालों के संबंध में तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें।"