आईपीएल-2022 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के देवदत्त पडिकल ने एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन का लो कैच पकड़ा जो विकेटकीपर संजू सैमसन की ग्लव्स से टकराकर आई थी। निर्णय थर्ड अंपायर के पास भेजा गया जिन्होंने विलियमसन को आउट करार दिया। एक यूज़र ने ट्वीट किया, "उन्होंने ज़ूम क्यों नहीं किया...ऐसा लग रहा है...कि गेंद बाउंस हो गया है।"