केनरा बैंक का शुद्ध लाभ 2022-23 की तीसरी तिमाही में 92% बढ़कर हुआ ₹2,882 करोड़

केनरा बैंक ने सोमवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में ₹2881.52 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के ₹1,502.12 करोड़ के लाभ से करीब 92% अधिक है। इस दौरान केनरा बैंक की कुल आय ₹26,217.86 करोड़ रही जो 2021-22 की तीसरी तिमाही में ₹21,312.27 करोड़ रही थी।

Load More