केन्या ने अफ्रीका क्रिकेट असोसिएशन कप में सोमवार को कैमरून के खिलाफ टी20I में 100-गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस जीतकर केन्या ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए कैमरून को 14.2-ओवर में 48-रन पर ऑल-आउट कर दिया था और 3.2-ओवर में 9-विकेट से जीत दर्ज की। टी20I में गेंद के लिहाज़ से केन्या की यह सबसे बड़ी जीत है।