केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बावजूद भारत से छिना आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का ताज
केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 2 दिनों के अंदर हराने के बावजूद भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले से दूसरे स्थान पर लुढ़क गया है। पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है जबकि भारत के 117 रेटिंग अंक हैं।